
अनोखा तीर, उज्जैन। उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 के अवसर पर आज मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर आधारित सेमिनार को संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन निवेश के क्षेत्र में, फ़िल्म के क्षेत्र में, रिस्पांसिबल टूरिज्म के क्षेत्र में, कौशल, कैंपिंग, ऐडवेंचर, जल पर्यटन, विभाग द्वारा प्रचार प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। प्रदेश की पर्यटन नीति पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने को ध्यान में रखकर बनाई गई है, निवेशकों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान 15 भूमियों तथा 02 हैरिटेज परिसंपत्तियों हेतु सफल निविदाकारों को मंत्री लोधी ने लेटर ऑफ़ अवॉर्ड दिए।
204 Views

