प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर हो कार्यवाही : विधायक दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर शासकीय कार्यक्रम पत्थर में जनप्रतिनिधि प्रोटोकॉल उल्लंघन किए जाने की शिकायत की है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किए पत्र में लेख है कि दिनांक 29 फरवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत हरदा जिला में करोडों के विभिन्न विकास कार्यो का वी.सी. के माध्यम से वर्चुअली भूमिपूजन, लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें विकास कार्यो के शासकीय पत्थरों पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कमल पटेल का नाम अंकित किया गया है, जो कि अनुचित है व जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैै। पत्थरों पर नाम लिखने का जो प्रोफार्म बनाया गया था, उसमें सबंधिततों का नाम नहीं था। उनके नाम किस प्रोटोकॉल के अंतर्गत एवं किस अधिकारी के आदेशानुसार अंकित किया गया इसकी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए, जिससे इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!