अनोखा तीर, हरदा। हरदा के ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में शुक्रवार को आठवें आरोपी प्रदीप पिता संतोष गोयल उम्र 60 साल निवासी नर्मदा कॉलोनी खातेगांव जिला देवास हाल पुरानी सब्जी मंडी हरदा को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि शनिवार को आरोपी को न्यायालय हरदा पेश किया जाकर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि 7 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके है, जिनमें राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल नि. वार्ड क्र 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल नि. वार्ड क्र 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान उम्र 54 साल नि. मानपुरा हरदा, आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल नि. खेड़ीपुरा हरदा, अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल नि. खेडीपुरा हरदा, अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड खातेगांव जिला देवास तथा आयुष गर्ग निवासी अजनास रोड़ खातेगांव जिला देवास शामिल है।
Views Today: 2
Total Views: 74

