कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान केन्द्रों का किया भ्रमण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भारतीय गेहूं अनुसंधान केन्द्र इन्दौर का भ्रमण किया। इस दौरान उपसंचालक कृषि संजय यादव, उपपरियोजना संचालक आत्मा अखिलेश पटेल, सहायक संचालक डॉ. भागवत सिंह एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश बंकोलिया के संयुक्त दल ने जिले के कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं की जानकारी ली। भारतीय गेंहू अनुसंधान केन्द्र इंदौर के डॉ. जेबी सिंह एवं भारतीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इंदौर के डॉ. दोपारे द्वारा गेहूं एवं सोयाबीन फसल की खेती के संबंध में संयुक्त दल को नए आयाम की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

315 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!