रन्हाईकला में लगाई किसान चौपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। किसान कांग्रेस द्वारा आज ग्राम पंचायत रन्हाई कला में धरना देकर किसान चौपाल में मोदी की ग्यारंटी पर जम कर सवाल उठाए। कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदी की ग्यारंटी दी थी, उसका क्या हुआ। लाड़ली बहनों को 450 में गैस सिलेंडर देने की ग्यारंटी दी थी उसका क्या हुआ। विधायक डाक्टर रामकिशोर दोगने ने कहा भाजपा सरकार केवल झूठ बोलती है और जोर से बोलती है, ताकि लोगों को लगे की ये सही बोल रहे है। जनता इनकी कथनी करनी जान चुकी है। इन्होंने किसानों की कर्ज माफ़ी बंद की है जो कांग्रेस सरकार कर रही थी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आंदोलन से रोका है। मजदूरों के साथ छलावा किया है। गांवो में मजदूरों को आवास का पैसा शहरों में जितना दे रहे है उनसे आधा पैसा दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा ने कहा की हम किसानों के साथ है मजदूरों के हर अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरने में किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंकित भाटी, कैलाश जाजड़ा, कमल वाष्ट, सत्यनारायण राजपूत, संतु गोविंद गौर, लाधूराम चौधरी, मनोहर टाले, जगदीश दोगने, प्रेमनारायण, मोहन त्रिवेदी सहित सैकड़ो किसान उपस्थिति थे।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!