कलेक्टर ने हंडिया का किया दौरा, पौधरोपण पर दिया जोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की सीमा पर बंसी धार्मिक नगरी हंडिया का कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को दौरा किया। श्री सिंह के साथ जिपं सीईओ रोहित सिसोनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने रिद्धनाथ घाट का निरीक्षण किया, वहीं सुविधाओं का विस्तार तथा खाली जगहों में पौधरोपण की बात पर जोर दिया, ताकि घाट पर हरियाली एवं सुंदरता बढ़ सके। साथ अमावस्या एवं पूर्णिमा के अलावा तीज-त्यौहारों पर पर्याप्त साफ-सफाई तथा आगामी शिवरात्रि से पहले व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने पटवारी एवं पंचायत सचिव को पाबंद किया गया। इसके अलावा घाट पर रेलिंग समेत अन्य मरम्मत कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है। जिससे कि पर्व पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो। इसके अलावा घाट पर महिलाओं के लिये चेंजिग रूम बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह एवं जिपं सीईओ श्री सिसोनिया ने हंडिया स्थित रिद्धेश्वर घाट का निरीक्षण करते वक्त आवश्यक निर्देश दिए हैं। रिद्धेश्वर घाट को आकर्षक बनाने के साथ ही आसपास खाली जगहों पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को घाट पर अस्थायी चेंजिग रूम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घाट समेत मंदिर प्रांगढ में विशेष साफ सफाई , रेलिंग की मरम्मत एवं पेंटिंग तथा साइड में बने शेड की मरम्मत कराने को कहा है। इसके अलावा अधिकारियों ने नर्मदा फिल्टर प्लांट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!