अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड स्थित सांई मंदिर के पास संयुक्त किसान मोर्चा का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर प्रमुख किसान नेताओं की मौजूदगी रही। इस मौके पर आगे की रणनीति तैयार की गई। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आहवान पर को विश्व व्यापार संगठन का पुतला जलाने का एलान किया है। साथ ही विरोध-प्रदर्शन को ओर अधिक धार प्रदान करने की दिशा में धरने को आमरण अनशन में तब्दील करने पर विचार किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के राम इनानिया ने बताया कि आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को यह निर्णय लिया गया कि यदि हमारी मांगों का समाधान नही हुआ तो आगे आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यह भी कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय अनुसार आज सोमवार 26 फरवरी को विश्व व्यापार संगठन का पुतला जलाकर विरोध जताया जाएगा। आंदोलन के दूसरे दिन किसान नेता राजेन्द्र पटेल, विजय बांके, पंकज सिरोही, सेवाराम बछानिया, शिवम सिरोही, नानकराम बेनिवाल, रामेश्वर कापडिया, कमलेश पचार, धन्नालाल जलावडा, रामचंद्र आंजने, गौरीशंकर पाटिल, रामदास बांके सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

