अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज लाईन मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 9.30 बजें से दोपहर 1.30 बजे तक 11 केवी गुप्तेश्वर फीडर एवं इंदौर रोड फीडर क्षेत्र सिविल लाइन, अभिषेक ग्रीन वैली, प्रताप कॉलोनी, भवानीकुंज, सिलिकॉन सिटी, सिंधी कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड, सुदामा नगर, गोकुलधाम, ब्रजधाम और विपट कॉलोनी में विद्युत सप्लाई चार घंटे बंद रहेगी।
106 Views



