३० डिग्री अधिकतम तापमान… अगले एक-दो दिन में गर्मी पकड़ेगी रफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 गर्मी की आमद के साथ ही उसका असर भी दिखार्द देने लगा है। दिन का तापमान बढ़ने से जहां फसलें तेज गति से पक रही हैं, वहीं क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। इसी के साथ क्षेत्र के किसान सतर्कता की स्थिति में हैं। क्योंकि, जरा सी लापरवाही अथवा तकनीकि खामी बड़े नुकसान की तरफ धकेल सकती है। यही कारण है कि किसानों ने चौकसी बढ़ाने के अलावा एहतियात कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

 

अनोखा तीर, हरदा। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही अब दोपहर में धूप चटके मारने लगी है। वहीं रात्रि के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही अगले एक-दो दिन तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हरदा का अधिकतम तापमान जहां ३० डिग्री रहा, वहीं रात में 14 डिग्री दर्ज हुआ है। इसी के साथ रविवार एवं सोमवार को तापमान थोड़ा ऊपर-नीचे होने का अनुमान है। उसके अगले दिन यानि मंगलवार से अधिकतम तापमान ३३ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि गर्मी की ये रफ्तार कुल पांच दिनों की बताई जा रही है। इसके बाद तापमान पुन: ३०-३१ डिग्री पर बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर, मौसम विभाग द्वारा पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय रहने के कारण कुछ जिलों में बूंदाबादी का अलर्ट जारी किया है। इधर, तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होने के साथ ही धूप का असर दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी फसल तेजी से सूख रही हैं। किसानों के मुताबिक गर्मी की यही रफ्तार रही तो मार्च माह के पहले सप्ताह में फसल कटाई कार्य जोर पकड़ने की उम्मीद है।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!