धर्मशाला निर्माण कार्य पूर्ण कराने जुटे समाज के लोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदा क्षेत्रीय बलाही समाज धर्मशाला समिति की बैठक रविवार को हंडिया स्थित धर्मशाला में हुई। जिसमें निर्माणधीन धर्मशाला में फिनिशिंग कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया गया। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर टाइल्स लगाने संबंधी कार्य शुरू करने पर चर्चा की गई। इसके साथ प्रथम तल पर निर्माणाधीन कमरों के कार्य पूरे करने और बिजली फीटिंग संबंधी कार्य जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए दानदाता आए। इसमें पहले 97 हजार रुपये दान कर चुके इंजीनियर आरडी शिंदे ने बैठक में पांच हजार रुपये फिर से निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि दी। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी हरदा में कार्यरत समाज युवा समाजसेवी सुनील हिरे ने 11 हजार रुपये, छात्रावास अधीक्षक बीएल चाकरडे ने पांच हजार एक सौ रुपये, युवा अनिल अंकले ने 500 रुपये नगद सहयोग राशि समिति को दी। बैठक में इंजीनियर शिंदे ने कहा कि शिंदे परिवार का कोई भी सदस्य हंडिया धर्मशाला समिति में सदस्य के अलावा किसी पद पर नहीं रहेगा। जहां समाजहित के लिए सहयोग करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नववर्ष मिलन समारोह की समीक्षा में दिए सुझाव

बलाही समाज समिति द्वारा 7 जनवरी को आयोजित किए गए नववर्ष मिलन एवं नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। बैठक में समाज के लोगों ने अपने सुझाव रखे। इसमें अधिवक्ता सुखराम बामने ने सुझाव दिया कि धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने वाले समाज के सहयोगियों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही आगामी मिलन समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मान करने का भी सुझाव दिया। बैठक में शिक्षक सखाराम मोहे ने कहा कि समाज के युवाओं के लिए करियर गाइडेंस देने के लिए सफल डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविदों की संगोष्ठी कराई जाए। बैठक में समाजसेवी रामचरण शिंदे, छात्रावास अधीक्षक श्री चाकरडे, शिक्षक रामविलाल खंडेल, सेवानिवृत्त शिक्षक विनेश निमारे, सुरेश साकल्ले, जागेश्वर कोगे, धर्मेंद्र शिंदे ने सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामदयाल साकले ने की। बैठक में कैलाश भोरगा, किशोरीलाल सावनेर, दीनदयाल सावनेर, कैलाश हिरे, आत्माराम साठे, श्यामलाल सकवाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!