अनोखा तीर, हरदा। अजाक्स हरदा व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की महिला इकाई द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। समाजसेवी रमेश मसकोले ने बताया कि अजाक्स महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला के मार्गदर्शन में महिला संगठन द्वारा हरदा विकासखंड के ग्राम गाडरापुर, बिछोला माल, लोटियाग्वाड़ी, हनीफाबाद जाकर जरूरतमंदों को कंबलो का वितरण किया गया। वहीं बच्चों को काफी व पेन दिया जाकर प्रतिदिन स्कूल जाने व अच्छी तरह से पढ़ाई लिए जाने की समझाईश दी गई। कंबल पाकर महिलाएं खुश हुई। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले, श्रीमती सीमा निराला, परिषद की जिलाध्यक्ष अनिता दमाड़े, अजाक्स ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती ज्योति परते उपाथित रही। वही कंबल वितरण में सहयोग करने वालो में डॉ.शैलेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती छाया धुर्वे, श्रीमती जसोदा मेहता, अंजना पारे, पुरुषोत्तम राठौर, रमा मंडेलकर, शिल्पा प्रधान, ममता मंडलेकर, ऊषा सावरे, शशि डमाड़े, प्रति लांजीवाल द्वारा सहयोग किया गया।

