Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कांग्रेस विधायक का सद्बुद्धि धरना आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस प्रशासन की वाहन चेकिंग से आहत आमजन खासकर ग्रामीणों के हितार्थ कांग्रेस विधायक डॉ आरके दोगने स्थानीय घंटाघर चौक पर गांधी प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि धरना दे जा रहे हैं। यह सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन सोमवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पाटनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चेकिंग शहरवासियों समेत ग्रामीणों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। क्योंकि, इस बीच कोई गंभीर हालत में चिकित्सक के पास तो कोई रिजर्वेशन के लिए स्टेशन की तरफ जा रहा होता है। ऐसे में चेकिंग को देखकर वे वाहनों को रोक देते हैं या अन्य मार्ग रूख कर लेते हैं। उन्होंनें बताया कि नियमित चेकिंग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ दोगने पूर्व में भी पुलिस प्रशासन से अनुरोध कर चुके हैं। बावजूद चेकिंग जारी रहने के विरोध में श्री दोगने गांधी प्रतिमा के सामने पुलिस प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए धरना देंगे। इस मौके पर अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply