यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड का दृश्य है। जहां लोगों के घरों तक पहुंचने वाली पाइप लाइन नालियों में डूबी हैं, जो जन स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। क्योंकि, पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की दशा में नाली का गंदा पानी घरों तक पहुंचना तय है। ऐसे में इस मामले में संबंधित नागरिक की भी गंभीरता जरूरी है, ताकि परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डो में ये हाल देखने को मिलेगा। जहां लोगों के घरों में पहुंची प्लास्टिक की पाइप लाइन गंदगी से होकर गुजर रही है। जिस पर संबंधित जल उपभोक्ता की भी जिम्मेदारी बनती है कि अपनी लाइन का रखरखाव करें। साथ ही लाइन को साफ-सुथरी जगह से निकालें। क्योंकि, इसके अभाव में घरों में दूषित पानी पहुंचने की आशंका रहती है। बहरहाल, कई लोगों ने अपनी पाइप लाइन को दुरूस्त कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों लाइन अव्यवस्थित हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। स्थिति यह है कि नाली में डूबी पाइप लाइन को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!