संकल्प यात्राÓ के दौरान ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को जिले के ग्राम मगरधा, मोहनपुर, गहाल, उन्द्राकच्छ, भादूगांव व टेमागांव पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम मोहनपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किए। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। यात्रा के दौरान कृषि विभाग द्वारा खेतों में नेनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया और किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाए गए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।

221 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!