पर्चा कांड…कांग्रेस विधायक पर प्रकरण दर्ज करने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 दूसरे दिन भाजपा ने दिया ज्ञापन

 

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन की मौत से संबंधित पर्चा बांटने के मामले में सोमवार को नया मोड आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली पहुंचकर टीआई ए आर खान को ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम में अपनी बात को रखते हुए कांग्रेस विधायक आरके दोगने के खिलाफ प्रकरण क़ायम करने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन से संबंधित जो पर्चा बांटा गया। उसमें दो युवकों के फोटो हैं। वहीं त्वरित जांच दौरान पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इन सबके बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन एवं विधायक श्री दोगने ने पुलिस के समक्ष ये आशंका जताई कि पर्चा बांटने के पीछे षड्यंत्र है। साथ ही षड्यंत्र रचने वालों में भाजपा नेता कमल पटेल और भारतीय जनता पार्टी का नाम लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि ऐसा वीडियो के माध्यम से ज्ञात हुआ है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि जब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तो फिजूल प्रदर्शन का क्या ओचित्य ? उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास है, साथ ही सुरक्षा पाने के लिए हथकंडा करार दिया। इस मौके पर अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने भाजपा नेता कमल पटेल का नाम लिया है, जो कि श्री पटेल जी की छवि धूमिल करने के समान है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि झूठा आरोप लगाने पर सम्बंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

67 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!