नवोदय की छटवी कक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा 20 जनवरी को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जनवरी शनिवार को जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 11:30 बजे से आयोजित होगी। प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर 10:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन फार्म भरे है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर सीएससी सेंटर से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी को सत्यापन हेतु परीक्षा केन्द्र पर आधार कार्ड अथवा कोई भी फोटो परिचय पत्र लाना अनिवार्य है।

82 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!