दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल खेल एकेडमी द्वारा सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 6-7 जनवरी को रखा गया। जिसमें मुख्य अथिति केसी परते रहे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की एवं मंच पर खेल अकादमी के अध्यक्ष एवं कोच मुकेश अग्रवाल एवं प्रतियोगिता संयोजक संतोष अग्रवाल थे। जिसमें 250 से 300 मैच खेले गए। इसमें भोपाल, इंदौर, खंडवा, वीना उज्जैन, शहडोल, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम, पचमड़ी, सिवनी-छपारा, बैतुल, हरदा के खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिताओ के रिजल्ट निम्न प्रकार रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम अंश गोयल इंदौर, द्वितीय इमरान कुरेशी भोपाल एवं तृतीय संस्कार निंबारते भोपाल रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम, प्रियांशु गुप्ता शहड़ोल, द्वितीय चिरणजीवि चौरसिया भोपाल तृतीय स्थान पर संस्कार निंबारते भोपाल रहे। गर्ल्स सीनियर वर्ग में रोजी मंसूरी शहड़ोल, द्वितीय रिमझिम केवट शहडोल रही। सब जूनियर वर्ग में हर्षित बघेल भोपाल, द्वितीय आर्यन कोठारी भोपाल। डबल में इमरान कुरेशी एवं अंश गोयल। वेटरन में प्रथम गोविंद गोयल विदिशा, द्वितीय बेजु जोशप नर्मदपुरम रहेी। मंच का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया। आभार डॉ.प्रियेश अग्रवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहयोगी राजेंद्र अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, आकाश अग्रवाल, निमिश गोयल, रवि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, उदय अग्रवाल आयुष अग्रवाल रहे।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!