भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस ने पहली मर्तबा कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल को एक पत्र लिखकर पूर्व कांग्रेस सचिव प्रकाशचंद वशिष्ठ के तरफ से विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत की। वहीं आरोप लगाया कि उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के पक्ष में प्रचार कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी से मिलकर कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए काम किया हैं और पूर्व में भी इन्होंने कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा का साथ दिया हैं। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित करने का अनुरोध करता हूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने नेता प्रतिपक्ष और अन्य पार्षदो की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र वशिष्ठ को छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!