करियर से ज्यादा जरुरी है अच्छे नागरिक बनना : कुलपति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय वार्षिकोत्सव कला गूंज 2024 के छठवें दिन प्रदर्शनी, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं सेल्स कॉर्नर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर सुरेश जैन एवं विशेष अतिथि के रूप में उज्जैन से शिक्षाविद राजेश शर्मा उपस्थित रहे। कुलपति ने विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में कहा कि करियर तो एक विषय है पर करियर सब कुछ नहीं है। करियर एक विषय हो सकता है पर इससे ऊपर भारतवर्ष को आज एक अच्छे नागरिक की जरूरत है। महाविद्यालय और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को अच्छे छात्रों और टॉपर्स की भी जरूरत है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किया और कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के द्वार ऐसे विद्यार्थियों के लिए हमेशा खुले हैं। महाविद्यालय के कला गूंज 2024 के छठवें दिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चलित और स्थिर मॉडल्स की प्रदर्शनी ने भी अतिथियों को बहुत लुभाया। मुख्य अतिथि सुरेश जैन और विशेष अतिथि राजेश शर्मा द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में विभिन्न कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में बीएससी बायो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका सोनी को प्राइड ऑफ एलबीएस के रूप में मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजीव खरे ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

230 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!