अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 12वां प्रांतीय अधिवेशन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मध्यप्रदेश का 12वां प्रांतीय अधिवेशन ‘यादेंÓ का आयोजन 7 जनवरी को नगर के हरदा डिग्री कॉलेज परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीरा बथवाल रांची से पधारीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मुंदड़ा, राष्ट्रीय मध्यांचल प्रमुख श्रीमती शारदा महेड़िया एवं राष्ट्रीय पश्मिांचल प्रमुख श्रीमती इंदु गर्ग मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माया सिंहल द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती पूजन से की गई। इसके पश्चात संस्था की प्रार्थना, गणेश वंदना, अतिथियों का स्वागत एवं संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत उद्बोधन हरदा शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल द्वारा दिया गया। प्रांतीय सचिव श्रीमती किरण गर्ग द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला जैन ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती माया सिंहल ने सभी शाखाओं की बहनों को विगत दो वर्षों के कार्यकाल में अंगदान, रक्तदान, देहदान, नेत्रदान, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास आदि प्रकल्पों पर उत्कृष्ठ कार्य करने पर साधुवाद दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती नीरा बथवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सम्मान तब बढ़ता है, जब दूसरे हमारी तारीफ करते है, कि आपने अच्छा काम किया। हमारा समय अभी कहां खत्म हुआ है, अभी तो उम्र शुरू हुई है, काम करने की, ऋण उतारने की। मां, पिता एवं पितृो का ऋण तो हम रोज उतारते है, अब समय है हमें समाज, देश एवं मातृभूमि का ऋण उतारना है। उन्होंने कहा किसी की बातो का, चरित्र का एवं अच्छाईयो का हमारे जीवन पर असर होता है। उसके कारण हमारा व्यक्तित्व बनता है। उन्होने सभी बहनों को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका महक का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात अधिवेशन में उपस्थित सभी शाखाओं द्वारा राष्ट्रीयता की थीम पर आधारित भारत के विभिन्न प्रांतों राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडू, काश्मीर, गोवा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, आध्रप्रदेश, केरला के गणवेश में आकर्षक परिधान पहनकर रैली प्रस्तुत की गई। अंत में हरदा शाखा के सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश प्रांत ने जय हो गीत पर प्रस्तुति दी। इसके पश्चात सत्र में किए गए विशेष कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रांत द्वारा सभी शाखाओं एवं सदस्यों को पुरस्कार वितरण किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आगामी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बांगड़ी उज्जैन महानंदा शाखा की ताजपोषी की गई। अंत में आभार प्रस्तुत कर सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस प्रांतीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश प्रांत की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला खंडेलवाल, श्रीमती शीला बंसल, श्रीमती इंदु सोमानी, श्रीमती अंशु गुप्ता और 62 शाखाओं में से लगभग 40 शाखाएं जिनमें हरदा, टिमरनी, खिरकिया, उज्जैन, इंदौर पूर्वी, इंदौर पश्चिम, महू, कन्नौद, किशनगंज, खंडवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, रतलाम, गोगांव, किशनगंज महू, छिदंवाड़ा, सोनकच्छ, ब्यावरा, सिंघाना, उज्जैन पश्मिांचल, आष्टा, शिवपुरी, गाडरवाड़ा, छनेरा, महानंदा उज्जैन, नागदा, खेतिया सहित अन्य शाखाओं की लगभग 250 महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.अभिलाषा सिंहल एवं श्रीमती शीतल अग्रवाल द्वारा किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 208

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!