
अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को कथित धमकी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसके बाद दिनभर चर्चा का माहौल गर्म रहा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस रविवार को एक्शन में दिखी। इसी दिन शाम के समय कांग्रेस विधायक डॉ रामकशोर दोगने, पूर्व नपाध्यक्ष श्री जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी रविवार शाम को एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके माध्यम से शहर में धमकी भरे पर्चे बांटे जाने पर चिंता जाहिर की। वहीं कानून व्यवस्था के लिहाज से ऐसे तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। साथ ही श्री जैन को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी है। उधर, पर्चे बांटे जाने की बात सामने आने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय दिखी। थाना प्रभारी निरीक्षक एआर खान के निर्देश पर पुलिस टीम ने संबंधित इलाकों के सीसीटीवी कैमरें खंगाले गए। वहीं संदेह के आधर पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।
एसपी के नाम दिया ज्ञापन
इस पूरे मामले को लेकर पूर्व नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि यह बात संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक को देर रात घटना की सूचना की, वहीं दूसरे दिन घटना के विरोध में ज्ञापन भी दिया है। जिसके माध्यम से ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने की मांग की है।
जैन को सुरक्षा देने की मांग
ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरा मामला दुर्भावना के चलते अंजाम दिया गया है। कांग्रेस ने ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की बात दोहराते हुए श्री जैन को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
क्या है मामला….
दरअसल, बीती रात शहर के पोस्ट ऑफिस और चांडक चौराहा के आसपास गुमनाम पर्चे बांटे गए हैं। उन पर्चो पर दो युवकों की स्क्रेचनुमा तस्वीर के नीचे सुरेन्द्र जी की मौत ब्लास्टिंग लिखा हुआ था। इधर देखते ही देखते ये बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई, जो कहीं जनचर्चा तो कहीं गहरी चिंता में तब्दील नजर आई। हालांकि, मामला गर्माते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने ताबडतोड़ कार्रवाई कर जहां संबंधित इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले, वहीं शंका के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों संदेहियों से पुछताछ कर रहे हैं।
Views Today: 2
Total Views: 84

