करंट लगने से युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठरा में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। उसे नहाते समय करंट लग गया था। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राहुल पिता रामकृष्ण आंजने उम्र 30 वर्ष जो कि एक फाइनेंस कंपनी की टिमरनी शाखा में रिकवरी एजेंट का काम करता था। शनिवार सुबह वह नहाने गया। बाथरूम में उसे करंट लग गया और वह बेसुध हो गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। उसे तत्काल हरदा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

72 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!