स्वर्णकार समाज ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कथित पत्रकार रोहित अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सयुंक्त कलेक्टर रजनी वर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कथित पत्रकार रोहित अग्रवाल ने समाज के जिलाध्यक्ष, सराफा संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री एवं सरकार से अधिकृत मूल्यांकनकर्ता कमल सोनी से पहले तो व्यापारियों के किसी वाट्सएप गु्रप पर धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वहीं 29 दिसम्बर को उनकी दुकान पर जाकर अभद्रता कर वीडियो बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त पत्रकार की शिकायत 30 दिसम्बर को सिविल लाइन थाने में की गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आज स्वर्णकार समाज ज्ञापन देने को मजबूर हुआ है। स्वर्णकार समाज के लोगों ने रोहित अग्रवाल नामक युवक पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। इस मामले को लेकर रोहित अग्रवाल नामक युवक का कहना है कि वह कोई पत्रकार नहीं बल्कि एक सामान्य ग्राहक के रूप में उनके 100 प्रतिशत में स्वर्ण आभूषण की वापसी के विज्ञापन को देखकर इनकी दुकान पर गया था। जहां मेरे द्वारा किसी तरह की कोई अड़ीबाजी या धमकी नहीं दी गई है। मैंने भी इनकी शिकायत कलेक्टर से की है।

269 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!