संगीत समागम 7 जनवरी को

 

आध्यात्मिक गीतों से सजेगी सुरों की महफिल 

अनोखा तीर, हरदा। बह्मकुमारीज संस्थान के छीपानेर रोड स्थित ओम शांति भवन सेवा केंद्र पर 7 जनवरी को सुरों की महफिल सजेगी। संगीत समागम में विश्व प्रसिद्ध गीतकार हरीश मोयल अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। वहीं माउंट आबू से पधार रहे गायक बीके भानू ने स्वरों से आध्यात्मिक की महफिल सजाएंगे। हरदा विधायक आरके दोगने भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बीके राजेश भाई ने बताया कि सुबह 9 बजे से सकारात्मक परिवर्तन लाने में संगीत की भूमिका विषय पर पहले कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद संगीत समागम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिले भर से लोग भाग लेंगे। बता दें कि सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल इंडियन ऑइडल के सेशन वन के फाइनलिस्ट हैं। इसके अलावा सूफी सांग में आईएमए अवार्ड प्राप्त हैं। अब तक देश-विदेश में 3500 से अधिक लाइव शो कर चुके हैं।

376 Views

Leave a Reply