अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज मध्यभारत प्रांत के आवाहन पर प्रांतव्यापी छात्रवृत्ति संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम स्वामी विवेकानंद कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। नगर सह मंत्री दीपक बकोरिया ने बताया कि विगत 6 माह से छात्रवृति का पोर्टल ठप होने के कारण प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी आज छात्रवृत्ति संबधी विभिन्न प्रकार की योजनाएं के लाभ से वंचित हो रहे है। पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति, आवास भत्ता, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना का लाभ मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति संबधित योजनाओं के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश लेते है। अब उन विद्यार्थियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संबल, पोस्टमेट्रिक जैसी छात्रवृत्ति योजनाओं के सहारे ही उच्च शिक्षा में विद्यार्थी वर्ग का नामांकन प्रतिशत प्रति वर्ष बढ़ता है। ऐसे में 6 माह से छात्रवृत्ति के पोर्टल बंद होना उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है। बजट व तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए विद्यार्थियों को नकार दिया जाता है, जिस कारण व्यवस्थाओं के प्रति विद्यार्थी समुदाय का विश्वास भी घटता जा रहा है। छात्रहित में निर्णय कर तत्काल प्रभाव से छात्रवृत्ति के सभी पोर्टल प्रारंभ करें व गत वर्ष की लंबित छात्रवृत्ति का लाभ भी अति शीघ्र विद्यार्थी को प्रदान करें। ऐसा करने से हजारों गरीब माध्यम वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पाने अवसर मिल पाएगा। ज्ञापन सौपते समय रूपल बंसल, लिसिका काले, अपेक्षा, रोहित देवहरे, आदित्य मराठा मयंक एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थिति थे।
Views Today: 2
Total Views: 178

