निपुण भारत अभियान अंतर्गत मिशन अंकुर… जिपं सीईओ बोले – शिक्षक तैयार करें कार्ययोजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नेप 2020 अंतर्गत निपुण भारत अभियान के तहत मिशन अंकुर की शुक्रवार को समीक्षा की गई। जिला पंचायत सभागृह में सीईओ रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लक्ष्य प्राप्ति को लेकर मैदानी अमले ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस मौके पर साईओ श्री सिसोनिया ने मिशन अंकुर के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्राथमिक शिक्षा अंतर्गत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्तर पर निपुण बनाएं। इसके अलावा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कलेंडर के अनुरूप कार्यक्रम संपादित करें। डीपीसी शिशुपाल जाटव ने बताया कि अभियान अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के अक्षरों का चिन्हित कर साक्षर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसकी अगले महिने यानी फरवरी में परीक्षा आयोजित की जाना है। इसी के चलते जिला शिक्षा केन्द्र अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिये जुटा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव, प्राचार्य अजय कुंभारे, निपुण प्रोफेशनल सुश्री संचिता सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त सहायक जिला परियोजना समन्वयक, बीआरसीसी, ब्लाक समन्वयक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक बसाहट में खोलें केन्द्र

बैठक में जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव ने कहा कि नवभारत साक्षरता अभियान के तहत प्रत्येक बसाहट में सामाजिक चेतना केंद्र खोलें जाएं , ताकि हर एक वंचित व्यक्ति को साक्षरता की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

यह दिशा-निर्देश भी जारी

इन सबके अलावा साक्षरता और संख्याज्ञान की मूलभूत दक्षताएं भी साझा की गई। जिसके आधार पर आगामी परीक्षा की कार्य योजना पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिमाह होने वाले मेंटोरींग विजिट के लक्ष्य तथा एक आदर्श विजिट पर प्रकाश डाला गया।

इन बिन्दूओं पर फोकस…

– अभ्यास पुस्तिका में दिए गए कार्य अनुरूप टीएलएम का प्रयोग करें।

– प्रत्येक स्कूल में टीएलएम छात्राओं की पहुंच में होना जरूरी है।

– छात्र छात्राओं को टीएल माध्यम से ही अभ्यास कार्य कराया जाए।

– प्रत्येक शाला की कार्य योजना तैयार कर बुनियादी साक्षरता को बढ़ाएं।

– समस्त शिक्षक संदर्शिका का गहन अध्ययन कर सभी छात्राओं को गतिविधियों से जोड़े।

Views Today: 4

Total Views: 380

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!