यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य बाजार घंटाघर स्थित कपड़ा बाजार की गली है। जो साफ तौर पर वाहना पार्किंग दिखाई पड़ती है। हालांकि, उसके ठीक साइड से लोगों को निकलने के लिए जगह छोड़ी है। लेकिन, तीज-त्यौहारों समेत अन्य खास अवसरों पर यहां व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। जिसे लोगों को दो-चार करना पड़ता है। कुछ यही हाल दो गली छोड़कर सबसे आखिरी गली में भी दिखेगा। जहां गली के बीचों बीच वाहनों से ज्यादा हाथठेले व जमीन पर बैठने वालों की संख्या अधिक है, जो कहीं ना कहीं व्यापार तथा आवागमन व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसके अलावा बॉम्बे रोड पर भी दोनों तरफ अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बावजूद , सालों से यह समस्या बरकरार है। जबकि इससे पहले स्थानीय दुकानदारों ने अपनी इस ज्वंलत समस्या को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी। जिसमें आवेदकों को सफलता भी मिली। परंतु, ज्यादा असरदार साबित नही हुई। बहरहाल, पटरी छोड़ चुकी व्यवस्था अब भी बेपटरी है। यही वजह है कि लोग दबी जुंबा में कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

252 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!