उधर, चने की फसल पर बादलों का डेरा

हरदा में मौसम दिनभर ठंडा रहा
अनोखा तीर, हरदा / सिराली। क्षेत्र में बेमौसम बारिश का माहौल बना हुआ है। एक दिन पहले जहां हरदा में बूंदाबांदी हुई थी, वहीं गुरूवार-शुक्रवार को देर रात एक बार फिर रिमझिम पानी बरसा है। इतना ही नही, इसी दिन सिराली क्षेत्र में शाम 4 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो पूरे दो घंटे यानि 6 बजे तक जारी रहा। जिसके चलते सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं आवागमन भी पूरी तरह शांत हो गया था। हालांकि, पानी थमते ही आवागमन बहाल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक पानी थमने के बावजूद मौसम बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिराली में सुबह से घने बादल छाये रहे। इस दौरान सूर्यदेवता के दर्शन भी नही हुए। वहीं खेत-खलिहान समेत खुली-खुली कोहरे की उपस्थिति रही। जिसके चलते पूरा वनांचल सर्द हवाओं की जद में रहा। रात के समय लोगों को ठंड से राहत पाने के लिये अलाव का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह हरदा में भी घने बादलों के बीच पानी बरसने के आसार बने हुए हैं।
छुट्टी के वक्त बरसा पानी
दुकानदारों ने बताया कि शाम के समय बारिश हेने से स्कूली छात्र-छात्राएं जहां थे, उन्हें वहीं रूकना पड़ा। क्योंकि, पानी की रफ्तार ऊपर से ठंडी हवाओं ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रूकने को विवश कर दिया। उधर, पानी बंद होने के बच्चें अपने-अपने घर लौटे।
चना फसल पर चिंता के बादल
क्षेत्र में करीब दो घंटे झमाझम बारिश के कारण सड़के तरबतर हो गईं, वहीं गड्ढों में पानी भर गया। इन सबके बीच ग्रामीणों ने कहा कि बारिश व ठंडक गेहूंॅ फसल के लिये ठीक है। परंतु चने की फसल पर चिंता के बादल डटे हैं, जो कि समय रहते पटरी पर लौटना जरूरी है।

