टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल खेल एकेडमी द्वारा दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में किया जाएगा। इसमें भोपाल, खंडवा, बीना, उज्जैन, शहडोल, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम, सिवनी-छपारा, बैतुल, हरदा के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, डबल्स, गर्ल्स वर्गो में आयोजित होगी। जिसमें 7 हजार, 5 हजार व २ हजार रुपए की पुरस्कार राशि अलग-अलग वर्गो में प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 जनवरी शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन द्वारा किया जाएगा। समापन एवं पारितोषिक वितरण 7 जनवरी रविवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग द्वारा किया जाएगा।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!