आरक्षण की मांग को लेकर विश्नोई समाज सौंपेगा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के आह्वान पर केंद्र में विश्नोई ओबीसी आरक्षण विषय को लेकर शनिवार दोपहर 1 बजे भारत के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर ऋषि गर्ग को ज्ञापन दिया जाएगा। मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी समाज जन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अभियान को मजबूत करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें। मप्र विश्नोई युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुहागमल पंवार ने बताया कि केंद्र में विश्नोई जाति को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर आरक्षण सद्भावना पदयात्रा अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया के नेतृत्व में विश्नोई समाज के हजारों लोगों के साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के लिए राजस्थान के मुकाम से 29 दिसंबर 2023 को दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रा का शुक्रवार शाम रामलीला मैदान दिल्ली में प्रवेश हुआ। यहीं पर रात्रि जागरण संतों व समाज के लोगों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शनिवार दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाज के द्वारा ज्ञापन दिल्ली में दिया जाएगा। अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन हरदा कलेक्टर को शनिवार दोपहर 1 बजे सौंपा जाएगा।

323 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!