जिपं की सामान्य सभा की बैठक 12 जनवरी को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 12 जनवरी को होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में जिला पंचायत की खनिज विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि इसके साथ ही 12 जनवरी को ही जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक भी दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!