विकसित भारत संकल्प यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है तथा ग्रामीणों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये मौके पर ही आवेदन भरवाए जा रहे हंै। संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिए जाते हंै। गुरूवार को संकल्प यात्रा जिले के ग्राम कनारदा, कुकरावद, रहटाखुर्द, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा व चारखेड़ा पहुंची।

जिपं अध्यक्ष यात्रा में हुए शामिल  

ग्राम गोंदागांव कला में संकल्प यात्रा के पहुंचने पर अध्यक्ष जिला पंचायत गजेन्द्र शाह भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए संकल्प यात्रा एक सराहनीय पहल है। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को योजनाओं का मौके पर ही लाभ तो मिलता ही है साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी मिलती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा बच्चों ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भी भाग लिया। अतिथियों ने कार्यक्रम में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

स्वस्थ बालक बालिकाओं को दिए उपहार

संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। गांवों में प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान कृषि विभाग द्वारा खेतों में नेनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया और किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए। कनारदा में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। अतिथियों ने स्वस्थ बालक बालिकाओं को उपहार वितरित किए।

174 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!