बिजली विभाग की कार्रवाई, 12 बकायादारों का परिसर सील

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बिजली विभाग ने आज शहर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां पर बिजली बिल नहीं भरने वाले 12 बकायादारों के परिसर सील कर दिए। जेई शिल्पा गजभिये ने बताया कि शहर में ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जो लंबे समय से बिजली बिल नहीं भर रहे हैं। समय-समय पर सूचना देकर इन्हे बिजली बिल भरने कि हितायत दी गई। लेकिन फिर भी इनके द्वारा बिल नहीं भरा गया। जिसके चलते शहर में घर-घर जाकर वसूली अभियान चलाया जा रहा। फिर भी बिजली बिल नहीं भरने वाले और लम्बे समय से जिनके घर पर कोई नहीं मिला उनके परिसरो कोई सील किया जा रहा। आज शहर में कार्यवाही करते हुए 12 उपभोक्ताओं जिन पर 1 लाख 65 हजार 750 रूपये बिजली बिल बकाया होने पर उनके परिसर सील कर दिए गए। इसके बाद भी बिल नहीं जमा करने पर इनकी सम्पत्ति नीलाम की जाएगी।

187 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!