अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को पात्रता अनुसार मिल सके, इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह यात्रा 5 जनवरी को हरदा विकासखण्ड के ग्राम बालागांव से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम बूंदड़ा व दोपहर 4 बजे जिजगांवखुर्द पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 5 जनवरी को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बरकला से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम निमाचाखुर्द व दोपहर 4 बजे खिड़की पहुंचेगी।
123 Views

