संकल्प यात्रा- नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को नगरीय क्षेत्र हरदा में पहुंची। इस दौरान नगर पालिका हरदा द्वारा हवेली गार्डन के पास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशुंल गोयल एवं पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया सहित अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे। इन शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक शहरवासियों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गए। यात्रा के दौरान शहरवासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताया और केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई। इसके पूर्व शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कार्यालय परिसर एवं कहार समाज धर्मशाला के पास शिविरों का आयोजन किया गया। दोनो शिविरों मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पी.एम. स्वनिधि योजना केे तहत 109 हितग्राहियों को 25 लाख, स्वसहायता समूह योजना के तहत 9 समूहों को 25 लाख, मुद्रा लोन के तहत 31 हितग्राहियों को 37 लाख, लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत 12 हितग्राहियों प्रशस्ति पत्र तथा उज्ज्वला योजनान्तर्गत 11 हितग्राहियों को गैस टंकी एवं चूल्हा प्रदान किया गया तथा 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा संबल योजनान्तर्गत 37 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया एवं डिजिटल इंडिया के तहत फोन पे पर 27 हितग्राहियों के क्यू आर कोड तैयार कराए गए। शिविर के दौरान 337 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण गया। आयोजित दोनो शिविरों में आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। यात्रा के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों तथा महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। जिसमें विजेताओं को पारितोषित प्रदान किया गया। स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्वयं का रोजगार सफलता पूर्वक संचालित कर रहे मुकेश मेहरा ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विजेताओं को स्वनिर्मित बैग वितरित किए।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!