संकल्प यात्रा … आज कड़ोला उबारी, मसनगांव, कांकरिया, तजपुरा व गोदागांव खुर्द जाएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को पात्रता अनुसार मिल सके, इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह यात्रा 1 जनवरी को हरदा विकासखण्ड के ग्राम कड़ोला उबारी से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम मसनगांव व दोपहर 4 बजे कांकरिया पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 1 जनवरी को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम तजपुरा से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम कुहीग्वाड़ी व दोपहर 4 बजे गोदागांवखुर्द पहुंचेगी।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!