अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज समिति ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित समाज के छह विधायकों का सम्मान एवं स्वागत किया जाएगा। इसके लिए नववर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह होगा। यह समारोह 7 जनवरी को शहर के खंडवा बायपास रोड पर किया गया है। इसके लिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को निमंत्रण किया जा रहा है। इसके लिए समिति के लोग जाकर संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए पीले चावल देकर निमंत्रित किया जा रहा है। बलाही समाज समिति के जिलाध्यक्ष रामदयाल साकले ने बताया कि रविवार को कङोला राघव, सारसूद, नाहली, जिनवानिया, बिच्छपुरी रैयत, हसनपुरा सहित गांव में जाकर समाज के लोगों से संपर्क किया। उल्लेखनीय है कि समारोह में बलाही समाज के विधायकों का सम्मान किया जाएगा। इसमें तराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश परमार, आष्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल इंजीनियर, खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंचन तनवे, आलोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. चिंतामणी मालवीय, घटीया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश मालवीय, आगरमालवा से विधानसभा क्षेत्र से विधायक मधु गेहलोत शामिल है। इसके साथ ही कबीर वर्ल्ड ट्रस्ट भोपाल के राष्ट्रीय प्रबंधन सचिव दीनदयाल सावनेर, केंद्रीय मानव अधिकार आयोग सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चंदर सिंह मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश तनवे का स्वागत व सम्मान किया जाएगा।

