राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रत्येक बेंच और डेस्क के लिए 8 हजार 572 रुपए निर्धारित किए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के 60 प्राथमिक, माध्यमिक शालाओ में विद्यार्थियों के बैठने के लिए डेस्क और बेंच उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश के 42 जिलों में एक लाख 63 हजार 497 डेस्क और बैंच उपलब्ध कराया जाना है। इस पर 140 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसमें से हरदा जिले के 60 मिडिल स्कूलों में 2 करोड़ 69 लाख 24 हजार 652 रुपए की लागत से 3141 डेस्क और बेंच उपलब्ध कराई जानी है। प्रत्येक बेंच के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 8 हजार 572 रुपए 70 पैसे की राशि निर्धारित की है। प्रदेश के शासकीय मिडिल स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है। इसमें प्रदेश के 42 जिलों में डेस्क और बैंच उपब्लध कराने को कहा गया है। इस पत्र में किस जिले को कितनी डेस्क और फर्नीचर भेजनी है, इसकी सूची भी संलग्न की गई है। प्रदेश में 140 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से 1 लाख 63 हजार 497 डेस्क और बैंच भेजी जाएंगी।

इन जिलों में भी भेजा जाएगा फर्नीचर

हरदा सहित प्रदेश के 42 जिलों में फर्नीचर भेजा जाना है। शिवपुरी जिले में 14 हजार 270, आगर मालवा में 2296, अलीराजपुर में 3336, अशोकनगर में 3848, बड़वानी में 1931, बैतुल में 5519, भिंड में 2805, बुरहानपुर में 1420, छतरपुर में 8776, छिंदवाड़ा में 7210, दमोह में 3244, दतिया में 4248, देवास में 2827, धार में 5146, गुना में 5769, ग्वालियर में 3234 बैंच और डेस्क भेजी जाएंगी। इसी तरह सीहोर जिले में 1557, होशंगाबाद में 1731, जबलपुर में 2233, झाबुआ में 923, कटनी में 3981, खंडवा में 5295, खरगोन में 3447, मंदसौर में 5343, मुरैना में 11 हजार 781, नरसिंहपुर में 2785, नीमच में 1572, निवाड़ी में 1869, पन्ना में 3006, रायसेन में 2932, राजगढ़ जिले में 2780 बैंच और डेस्क भेजी जानी है। रतलाम को 4666, रीवा को 1250, सागर को 7007, सिवनी को 2754, इंदौर में 696, शहडोल को 846, सीधी को 4099, टीकमगढ़ को 5664, उज्जैन को 3821 और उमरिया जिले को 2439 डेस्क और बैंच उपलब्ध कराई जाएंगी।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!