नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संचालन हेतु बैठक आयोजित

 

अनोखा तीर, हरदा। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संचालन हेतु स्थानीय बीआरसी कार्यालय में जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव के निर्देशानुसार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री जाटव ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम 2011 की जनगणना का आधार लक्ष्य मानकर समस्त ग्राम बसाहट शहरी क्षेत्र में असाक्षरों का सर्वे का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर सामाजिक चेतना केंद्रों का संचालन करने एवं अक्षर पोथी से अक्षर साथी द्वारा असाक्षरों को साक्षर बनाने की कार्य योजना बनाकर दक्ष किया जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि असाक्षरों की परीक्षा फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। जिसका विकासखंड हरदा को राज्य के द्वारा १० हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रयास करें। शहरी क्षेत्र के लिए विकास खंड स्त्रोत समन्वयक श्री नायरे ने 5 दिन में सर्वे कराने का आश्वासन दिया। बैठक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त जन शिक्षक संकुल सह समन्वयक विकासखंड अकादमीक समन्वयक सभी उपस्थित थे।

215 Views

Leave a Reply