कांग्रेस सेवादल ने 100वीं वर्षगाठ पर किया ध्वज वंदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल की परंपरा अनुसार सेवादल ने महीने के आखरी रविवार और 100वीं वर्षगाठ मानते हुए ध्वज वंदन किया। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि शहर के घंटा घर चौक पे महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान किया गया, फिर ध्वज फहराकर सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए। ध्वजवंदन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर और जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, सुषमा बिल्लौर, सोनम पाल, नितिन जोशी, राजू बधानी, सतीश कुचबंदिया, मंजीत सिंह, अतुल पस्टारिया, रमेश सोनकर, पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल, खेमा कपूर, नगर अध्यक्ष अशोक राठौर, पूर्व पार्षद प्यारेलाल, प्रणय तिवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!