लोकेश का पीएससी में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कहावत है कि सोना जितना तपता है, उतना ही निखरता है। यही कहावत सटीक बैठती है हरदा जिले के गरीब परिवार के लोकेश छापरे पर। लोकेश का परिवार सब्जी बेचकर और नाविक का काम करके जीवन यापन करता है। लोकेश छापरे का हाल ही में मध्य प्रदेश पीएससी में डीएसपी पद पर चयन हुआ है। माता-पिता ने सब्जी बेचकर और चाचा ने नाविक का काम करके लोकेश की पढ़ाई का प्रबंध किया। सबकी मेहनत रंग लाई और लोकेश पीएससी सेलेक्ट हो गए। हरदा के ग्राम खरदना के लोकेश के चयन होने पर भाजपा के कद्दावर और किसान नेता कमल पटेल ने रविवार को दूरभाष पर लोकेश को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि आपने हरदा का नाम पूरे प्रदेश में गौरवांवित किया है। मैं आशा करता हूं कि आप गरीब, असहाय लोगों की आवाज बनेंगे।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!