जिला न्यायालय ने 965 प्रकरणों का किया निराकरण

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 में 965 पुराने प्रकरणों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप राठौर ने बताया कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर वर्ष 2023 में पुराने प्रकरणों को निपटाने का लक्ष्य दिया गया था। हरदा जिला न्यायालय की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिले में पदस्थ न्यायाधीशों द्वारा 965 सबसे पुराने प्रकरणों का निराकरण कर हरदा के न्यायिक इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रकरणों के निराकरण में अधिवक्तागण का भी सहयोग रहा है। शीघ्र न्याय मिलने से पक्षकारों में खुशी की लहर देखी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा द्वारा न केवल न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी पक्षों को प्रेरित किया गया बल्कि न्यायालय परिसर की स्वच्छता की दिशा में एवं पक्षकारों की सुविधा हेतु निरंतर प्रयास किया गया है।

 

155 Views

Leave a Reply