कान्हा बाबा मेले में उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। जिले और टिमरनी विकासखंड का सबसे बड़ा गुरु कान्हा बाबा समाधि स्थल का मेला 26 दिसंबर से निशान चढ़ाने के बाद शुरू हो गया। रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय का शुभारंभ उप सरपंच गजेंद्र भाटी, सचिव योगेंद्र सिंह राजपूत, सहायक सचिव सुमित चौधरी, पंच अजय सोलंकी, मनोज सोलंकी, आदित्य पटेल, सुनील गहलोत, राजीव साबू द्वारा किया गया। इधर मेले में प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है। रविवार को मेले में अच्छी भीड़ रही। समाधि स्थल पर भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार को नववर्ष होने से मेले में अधिक भीड़ उमड़ने की आशा है। जिसको लेकर व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। मेले में मनोरंजन के लिए झूला, नाव, मौत का कुआं, मिकी माउस सहित अन्य मनोरंजन के साधन हैं। मेले में आने वाले क्षेत्रवासी जिसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। उप सरपंच गजेंद्र भाटी ने बताया कि मेले की सुरक्षा को लेकर मेले ग्राउंड में लगभग 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गली में लगे हैं। जिनका कंट्रोल रूम ग्राम पंचायत कार्यालय में बनाया गया है। यहां से पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। मेले में विशेष तौर से सभी प्रकार के खेल खिलौने, कपड़े, बर्तन, लोहा प्लास्टिक, धार्मिक पुस्तक, मिष्ठान दुकान सहित खाने पीने की दुकाने लगी हंै। जहां मेले में आने वाले ग्रामीण खूब खरीदारी कर रहे हैं। मेले की प्रसिद्ध मिठाई रेवड़ी की खूब बिक्री हो रही है। रविवार को रहटगांव नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे मेले में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी है और पंचायत को अच्छी से अच्छी व्यवस्था देने के निर्देश दिए। टिमरनी थाने और हरदा पुलिस लाइन से भी मेले में पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

196 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!