पानी को लेकर मची त्राहि-त्राहि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

तवा परियोजना की जल वितरण व्यवस्था चरमराई

-सिवनी मालवा संभाग हरदा जिले की तुलना में ले रहा डेढ़ गुना पानी

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की सभी नहरों में टेल क्षेत्र पर पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों में त्राहि त्राहि मची हुई है और फसलों में पानी लेट होने के कारण किसान चिंतित है। क्योंकि पानी लेट होने से उत्पादन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय किसान संघ के जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद ने तवा परियोजना के अधीक्षण यंत्री आरआर मीणा से मोबाइल पर चर्चा कर वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए हरदा जिले को मुख्य जल वितरण बिंदु से रेगुलर 15 दिनों तक 2200 पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। वर्तमान की स्थिति में जिले को मात्र 1848 क्यूसेक पानी ही मिल रहा था, जो दोपहर तक 2000 हुआ। परंतु प्रतिदिन 200 क्यूसेक पानी तक कम हो जाता है जिससे जिले की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो रही है। नवाद ने यह भी बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है जिले की समस्त नहरों में अंतिम छोर के किसानों तक गेहूं चने में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है।

196 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!