जिला, जनपद व नगरीय निकाय समिति गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा जाएगी। संकल्प यात्रा के सफल प्रभावी एवं सुचारू आयोजन के लिये जिला, जनपद एवं नगरीय निकाय स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश अनुसार कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगरीय निकाय स्तरीय समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष तथा नगरीय क्षेत्र अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत स्तरीय समिति में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!