आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण  

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला जेल पर मयंक जैन, डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड के निर्देशन में जेल स्टॉफ एवं बंदियों को जागरूकता के लिए आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीईआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा बाढ़ में बचाव के विभिन्न तरीके, दुर्घटना पर अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग एवं मूविंग के तरीके, राफ्ट बनाना, सर्पदंश पर बचाव, भूकम्प के दौरान बचाव एवं गैस सिलिण्डर एवं अन्य उपकरणों में आग लगने से बचाव जैसे विभिन्न विषयों पर डेमोंस्ट्रेशन के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभात कुमार, जेल अधीक्षक एवं योगेश शर्मा, उप अधीक्षक भी उपस्थित रहे। योगेश शर्मा, उप अधीक्षक द्वारा एसडीईआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आपदा जागरूकता कार्यशाला बहुत ही सराहनीय और शिक्षाप्रद है, इससे आपदा के दौरान अपने एवं अन्य लोगों के जीवन को बचाने में सभी सहयोगी हो सकेंगे।

312 Views

Leave a Reply