अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुआ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व मानवाधिकार परिषद ने 10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में एक भव्य एवं अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहभागिता की। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को शपथ दिलाई कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करें और जहां भी मानव अधिकारों का उलंघन हो रहा हो उसके खिलाफ आवाज उठाने का काम करें। अधिकतर मामले महिला उत्पीड़न, बच्चों का शोषण, एफआईआर दर्ज न होना, न्याय में विलम्ब किए जाने आदि के होते हैं, जो अधिकतर मामले पुलिस विभाग से संबंधित होते हैं। उन मामलों को हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। आयोजित समारोह में मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एमआर अंसारी एडवोकेट, डॉ. रमेश गौतम सीनियर एडवोकेट, उच्चतम न्यायालय भारत नई दिल्ली, एम अनवारूल हक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रसून गोस्वामी राष्ट्रीय संयोजक, एडवोकेट पायल पोपटानी राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल, राम अकबाल बहादुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, गणेश शंकर यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशीष कुमार कौशिक राष्ट्रीय महासचिव, डॉ.प्रियंक शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ, तालिब वेग राष्ट्रीय अध्यक्ष आरटीआई सेल, डॉ.जीएस कम्बोज राष्ट्रीय अध्यक्ष मेडिकल सेल, शेख सहजंहा साउथ इंडिया प्रेसिडेंट, एमडी अब्दुल्ला हिल महरूफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी सेल, एसके सिराजुल हक राष्ट्रीय महासचिव, मुईन अख्तर खान राष्ट्रीय संगठन सचिव, अब्दुल समद राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बी दिलीप कुमार राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरटीआई सेल, कुलवंत सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, सरोज नागवंशी मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, किशोर कुमार दुर्ग जिला उपाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

380 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!