मानव योनी श्रेष्ठ है, इसका सदुपयोग करें : आचार्य डा गोवर्धनराम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नीमगांव जम्भेश्वर मंदिर में अगहन महोत्सव का दूसरा दिन, शामिल हुए सैकडों लोग

हरदा। नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में विश्नोई समाज अगहन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर प्रांगण में सुबह समाज के संतगण और सामाजिक लोगों ने 120 शब्दों का पाठ किया। कथा के दूसरे दिन शनिवार को राजस्थान से आए आचार्य संत डा गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री ने जाम्भाणी हरिकथा का वाचन करते हुए मानव जीवन को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि पमात्मा ने हमें मानव जीवन देकर हमें सभी योनियों में श्रेष्ठ बनने का एक मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मानव योनी को छोड़कर अन्य अन्य योगिना कष्ट भोगने के लिए मिलती है। इसलिए हमें ऐसे कर्म करना चाहिए ताकि मनुष्य योनी में रहते हुए हम परमात्मा के धाम को पा सकें। हमें मनुष्य योनी इसलिए मिलती है ताकि हम अच्छे कर्म कर सकें। परमात्मा के इस संसार में कई योनियों का कष्ट भोगने के बाद हमें मनुष्य योनी मिलती है। इसका हमें भरपूर फायदा उठाना चाहिए। हम जीवन में तभी सफल हो सकते हैं जब हम अच्छे कर्म करते हुए भगवान की भक्ति करें। कई मनुष्य इस मानव देह का सदुउपयेाग नहीं कर पाते। जीवन में ना जाने क्या क्या गलत काम करते हैं। बुरे कर्म का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। इसलिए इस मानव योनी में हमेशा सतकर्म करते चलो ताकि अन्य योनिया अपने आप सुधर जाएंगी।

हमेशा संस्कृति पर रहो कायम :

कथा का वाचन करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि हमें हमेशा अपनी संस्कृति पर कायम रहना चाहिए। विवाह, धार्मिक सहित अन्य संस्कृति और परंपराओं से ही अपना अस्तित्व है। गुुरु जम्भेश्वर ने 29 नियमों की आचार संहिता बनाई है। यह केवल विश्नोई समाज के लिए ही नहीं है बल्कि प्राणी मात्र के लिए है। किसी भी धर्म, संप्रदाय के लोग इन नियमों काे अपने जीवन में धारण कर एक आदर्श जीवन जी सकता है।

आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम :

मप्र मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के सचिव पूनमचंद पंवार ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। समाज के बच्चे भजनों के साथ गायन, मौखिक परीक्षा, लिखित परीक्षा भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जाम्भाणी साहित्य परीक्षा पिछले वर्ष की तरह दो ग्रुपों में होगी। कक्षा 5 से 8 तक ए ग्रुप एवं 9 से 12 तक बी ग्रुप में संपन्न होगी। सभी सामाजिक लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने अपने बच्चों को इस परीक्षा में शामिल कराएं।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!