किसानों की मांग पर नहर में छोड़ा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, करताना। हरदा जिले के जिन क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में चना फसल में उमाला अधिक लग रहा है एवं टेल क्षेत्र के किसान जिन्हें अक्सर पानी लेट मिलता है, ऐसे क्षेत्रों के भारतीय किसान संघ के जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद्र नवाद ने तवा परियोजना के अधीक्षण यंत्री आरआर मीणा से हरदा जिले के लिए पानी छोड़ने की मांग की गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अधीक्षण यंत्री द्वारा 8 दिसंबर शाम 5 बजे तक हरदा जिले के लिए 795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसे मांग अनुसार धीरे-धीरे बड़ाया जाएगा। यह पानी 10 दिसंबर को हरदा जिले में पहुंच जाएगा। जिन किसानों को अपनी फसल में पानी देना है, समय पूर्व तैयारी रखें।

325 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!