लोक अदालत के माध्यम से नपा ने की रिकार्ड वसूली

 

अनोखा तीर, हरदा। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका के समस्त करों में लगने वाले अधिभार से छूट प्राप्त करने हेतु करदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि बकाया कर वसूली हेतु नगर पालिका के द्वारा विशेष रूप से कॉल सेंटर स्थापित कर करदाताओं को कॉल कर राशि जमा करने हेतु सूचित किया तथा बिल, नोटिस भी प्रेषित किए। जिसके परिणाम स्वरूप शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगरपालिका के द्वारा 15 लाख 84 हजार 574 रुपए संपत्तिकर, 4 लाख 33 हजार 087 रुपए जलकर, 2 लाख 19 हजार रुपए दुकान किराया तथा 50 हजार रुपए फीस लायसेंस कुल मिलाकर 22 लाख 86 हजार 665 रुपए की राशि वसूल की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार तथा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के द्वारा वसूली कार्य में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए शेष करदाताओं से सख्ती के साथ वसूली के निर्देश दिए हंै।

142 Views

Leave a Reply